Skip to content
Advertisement

Rs.1500/- Per Month- Apply Now

उत्तर प्रदेश ई-पेंशन पोर्टल – लॉगइन, तथा अन्य जानकारियां

Advertisement

फ्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया डिजीटल इंडिया प्रोग्राम को आज सारा देश अपना रहा है और हर एक विभाग तथा राज्य भी इसी दिशा में अग्रसर हो रहा है। विभिन्न विभाग तथा राज्य अपनी सेवायें तथा योजनाों का भी डिजीटलीकरण कर रहा है। डिजीटलाइजेशन ने हमारे जीवन को सहज तथा सरल बना दिया है। हर एक नागरिक इसका उपयोग कर लाभ उठा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इसी दिशा में एक ओर कदम उठाया है। ई-पेंशन पोर्टल लांच कर यूपी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अपनी पेंशन से संबंधित सभी समस्याओॆ को हल करने के लिए पोर्टल के रूप में एक तोहफा प्रदान किया है। पोर्टल से संबंधित अन्य जानकारी के लिए हमारे द्वारा नीचे दिए गया आर्टिकल अवश्य पढें।

Advertisement

उत्तर प्रदेश ई-पेंशन पोर्टल

हाल ही में उत्तर प्रदेश प्रशासन के द्वारा राज्य के कर्मचारियों की सुविधा के लिए मजदूर दिवस के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की शुरूआत की है। जिसके द्वारा नागरिक पेंशन तथा पेंशन से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे बिना किसी परेशानी के प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही पेंशन प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन पेपरलेस एवं कांटेक्ट लेंस प्रक्रिया बन जाएगी।अभी ये सुविधा सिर्फ प्रदेश प्रशासन के कर्मचारियों के लिए लांच की गई है, धीरे-2 सभी विभागों के कर्मचारियों को भी इस पोर्टल का लाभ प्राप्त होगा। पहले अक्सर करके पेंशन तथा उससे जुडी परेशानियोे के कारण पेंशनरस को कार्यालयों के चक्कर काटने पडते थे लेकिन अब इस पोर्टल के माध्यम से एक क्लिक पर हर समस्या का समाधान मिल जायेगा और लोगों को कही जाने तथा लंबा समय इंतजार करने की भी जरूरत नहीं पडेगी। बस करना क्या है कि पेंशनरों को रिटायरमेंट से 6 माह पहले इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।नागरिकों को पेंशन के पेपर रिटायर होने से 3 महीने पहले प्रदान कर दिए जाएंगे। इससे संबंधित सभी जानकारी के लिए निम्नलिखित लेख जरूर पढें।

योजना का नाम उत्तर प्रदेश ई-पेंशन पोर्टल (UP e-pension Portal)
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
लाभार्थी उत्तर प्रदेश प्रशासन के कर्मचारियों के लिए
योजना में पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम द्वारा
मुख्य उद्देश्य रिटायर होने वाले कर्मचारी को पेंशन के लिए परेशानी न उठानी पडें। पेंशन प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन पेपरलेस,केसलेस, एवं कांटेक्ट लेस प्रक्रिया होने के कारण किसी भी गलत एक्टिविटी या रिश्वत जैसी कंपलेंटस में भी कमी आयेगी।
मुख्य लाभ उत्तर प्रदेश के नागरिक पेंशन से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।
योजना कब आरम्भ की गई 1 मई 2022
योजना श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकार योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट

epension.up.nic.in

Advertisement

 

यूपी ई-पेंशन पोर्टल के लिए लॉगइन- 

पेंशनरों को रिटायरमेंट से 6 माह पहले इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।पेंशनर को DDO द्वारा पेंशनर लॉगिन आईडी एक्टिवेट करके प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश ई-पेंशन पोर्टल के login के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया फॉलो करें।

  1. सबसे पहले ई-पेंशन पोर्टल epension.up.nic.in पर जायें।
  2. Pensioner Login पर क्लिक करें।
  3. यूजर आईडी और पासवर्ड भरें।
  4. इस तरह आप पेंशनर लॉगिन कर सकेंगे। साथ ही अन्य सेवाओं का भी लाभ ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *