Skip to content
Advertisement

Rs.1500/- Per Month- Apply Now

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना (यूपी सरकार द्वारा)

  • by
Advertisement

समाज का हर एक नागरिक देश के विकास में अपना एक अहम स्थान रखता है इसलिए हर नागरिक को हमारे संविधान में समान अधिकार प्रदान किये हुए है। केंद्र सरकार के साथ-2 राज्य सरकारें भी हर वर्ग को आगे बढाने तथा उन्हें समाज में एक विशेष पहचान दिलाने में सदा कार्यरत है। इसी कडी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के मजदूरों के लिए स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना की शुरूआत की थी। जिसके तहत मजदूर तीर्थ यात्रियों को 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता धनराशि से वाणिज्य प्रतिष्ठानों, कारखानों कार्यशालाओं में कार्यरत मजदूर धार्मिक स्थलों की यात्रा कर पाएंगे। स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए अंत तक हमारा पूरा लेख पढें।

Advertisement

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना राज्य के वाणिज्य प्रतिष्ठानों, कारखानों कार्यशालाओं में कार्यरत श्रमिकों व मजदूरों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के लिए एक आर्थिक सहायता प्रदान करती है। योजना का सबसे बडा लाभ ये होगा कि मजदूर व श्रमिक वर्ग  या कहे कि अधिकांश गरीब परिवार के व्यक्ति जो आर्थिक समस्याओ के कारण तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते है वे अब आसानी से तीर्थ यात्रा पर जा सकेंगे तथा इसके लिए किसी पर निर्भर भी नहीं रहेंगे। योजना के लिए केवल उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिकों को ही मिलेगा। उनको बस अपना ऑनलाइन/ ऑफलाइन माध्यम द्वारा स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना के लिए आवेदन करना है जिसके बाद उन्हें योजना का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।

योजना का नाम

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना

Advertisement
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी उत्तर प्रदेश राज्य के मजदूरों के लिए
योजना में पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन/ ऑफलाइन माध्यम द्वारा
मुख्य उद्देश्य वाणिज्य प्रतिष्ठानों, कारखानों कार्यशालाओं में कार्यरत श्रमिकों को धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
मुख्य लाभ मजदूर वर्ग तीर्थ यात्रा के लिए जा सकेंगे तथा इसके लिए वे आर्थिक रूप से किसी पर भी निर्भर नहीं होंगे।
प्रोत्साहन धनराशि 12 हजार रुपए
योजना श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकार योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट uplabour.gov.in

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया –

  1. सबसे पहले uplabour.gov.in  इस वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन करें।
  2. आवेदन करने से पहले अपने जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो व वैध मोबाइल नंबर तैयार रखें।
  3. फॉर्म श्रम विभाग के कार्यालय में जमा करवाएं।
  4. Verification के बाद योजना का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *