Skip to content
Advertisement

Rs.1500/- Per Month- Apply Now

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

Advertisement

सुकन्या समृद्धि योजना केन्द्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत परिवार में कन्या के जन्म के बाद उसके नाम से एक अकाउंट बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोला जाता है।  इस खाते में बच्ची के नाम से हर महीने या सालाना एक निश्चित राशि जमा कराई जाती है, जो कि 14 साल तक प्रीमियम भरा जाता है और इसकी परिपक्वता अवधि 21 साल अर्थात इसे कन्या की उम्र 18 वर्ष होने या उसके बाद तक  21 वर्ष तक भी चलाया जा सकता है।

Advertisement

सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना की बात करें तो 0 से 10 वर्ष की बालिका के मात-पिता या कानूनी अभिभावक बच्ची के नाम से एक अकाउंट बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोल सकता है। व्यक्ति एक वर्ष में न्यूनतम 250 रु. प्रति माह और अधिकतम 1.5 लाख रु. प्रतिवर्ष का डिपॉज़िट कर सकता है। निवेश अकाउंट खोलने के 15 साल तक करना होता है। अकाउंट में मैच्योरिटी तक ब्याज मिलता रहेगा, भले ही इसमें कोई निवेश न किया गया हो। योजना का मुख्य उद्देश्य है कि आगे बच्ची की शादी तथा पढाई में कोई रूकावट न आयें और वो इसके लिए किसी पर निर्भर न हो। सुकन्या समृद्धि अकाउंट को स्थान बदलने पर अपनी सुविधा अनुसार स्थांनतरित भी किया जा सकता है।

योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई केन्द्र सरकार द्वारा
लाभार्थी 0 से 10 वर्ष की बालिकाएं
अकाउंट खोलने के प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम द्वारा बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता खोला जा सकता है।
मुख्य उद्देश्य भविष्य में बच्ची की शादी तथा पढाई के लिए खर्चे में सहयोग देना।
कुल कितने खाते खुलवा सकते है 2 बालिकाओं के लिए
निवेश राशि minimum amount 250/- and maximum amount 1.5 lakh rupees(एक वर्ष में)
Maturity period 21 साल या जब तक बालिका 18 साल की नहीं हो जाती है
योजना फॉर्म www.india.gov.in/sukanya-samriddhi-yojna

 

Advertisement

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता –

  • बालिका जिसके नाम से खाता खोला जायेगा उसकी उम्र 10 वर्ष व इससे कम होनी चाहिए।
  • एक बालिका के नाम पर एक ही अकाउंट खोल सकते है।
  • एक परिवार से 2 बेटियों के लिए ही अकाउंट खोल सकते है।
  • जुड़वां या तीन लड़कियों के जन्म से पहले एक लड़की का जन्म होता है या अगर पहले एक साथ तीन बच्चे पैदा होते हैं, तो तीसरा खाता खोला जा सकता है।
  • जुड़वां या तीन लड़कियों के जन्म के बाद एक लड़की का जन्म होता है, तो सुकन्या समृद्धि योजना के लिए तीसरा खाता नहीं खोला जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन –

  1. अपने आसपास के बैंक या पोस्ट ऑफिस में  जाकर ये अकाउंट आसानी से खोला जा सकता है।
  2.  फॉर्म को भरकर सभी ज़रूरी दस्तावेजों की कॉपी साथ लगाकर इसे पोस्ट ऑफिस/बैंक में जमा कराना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *