Skip to content
Advertisement

Rs.1500/- Per Month- Apply Now

बिहार सीएम महिला उद्यमी योजना

  • by
Advertisement

महिलाएं जैसे घर को भली-भांति संभालती है इसी तरह वे अपनी कुशलताओं के आधार पर अपना खुद का काम व उद्योग भी चलाने की क्षमता रखती है।  Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर, Biocon India की Founder किरण मजमूदार शाह जैसी अनेक महिलाएं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। आज महिलाएं उद्योग जगत में भी अपना नाम कमा रही है। इसी तरह राज्य की महिलाओं को भी इस दिशा में प्रेरित करने के लक्ष्य से बिहार सरकार द्वारा भी एक पहल की गई थी सीएम महिला उद्यमी योजना के रूप में। इसके तहत सरकार राज्य की महिलाओं को अपना खुद का उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख रूपयें तक की राशि प्रदान करेगी। योजना के बारे में हम ओर जानकारी भी आपके साथ सांझा करेंगे इसी तरह लास्ट तक हमारे साथ बने रहे।

Advertisement

बिहार सीएम महिला उद्यमी योजना

बिहार सीएम महिला उद्यमी योजना महिलाओं को उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। योजना के लाभ के रूप में महिलाओं को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए ₹10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस राशि में से महिलाओं को केवल 5 लाख रूपयें ही वापस करने होंगे शेष 5 लाख रूपयें बिहार सरकार द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान किए जायेंगे। महिलाओं को इस राशि पर किसी भी प्रकार के ब्याज का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। योजना के माध्यम से महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी साथ ही प्रदेश के अन्य नागरिकों को भी रोजगार मिल सकेगा।

योजना का नाम बिहार सीएम महिला उद्यमी योजना
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई बिहार सरकार द्वारा
लाभार्थी बिहार राज्य की महिलाएं
योजना में पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम द्वारा
मुख्य उद्देश्य राज्य में सूक्ष्म और लघु उद्योग स्थापित करना तथा बढ़ावा देना, महिलाओं की हिस्सेदारी उद्योग जगत में बढाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
मुख्य लाभ बेहतर आजीविका प्राप्त होने से बेरोजगारी दर में भी गिरावट आयेगी, महिलाएं सशक्त बनेगी।
प्रोत्साहन धनराशि 10 लाख रुपए
योजना श्रेणी बिहार सरकार योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in

योजना के लिए पात्रता –

  • आवेदक महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए।
  • केवल प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म, एलएलपी एवं प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लिए ही योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया –

  1. आवेदन के लिए इस वेबसाइट udyami.bihar.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते है।
  2. अप्लाई करने से पहले अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें।
  3. आवेदक के पास अपना मोबाइल नंबर होना भी अनिवार्य है।

 

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *