Skip to content
Advertisement

Rs.1500/- Per Month- Apply Now

दिल्ली निर्माण श्रमिक पेंशन स्कीम

  • by
Advertisement

वसुधेव कुटुम्बकम का मंत्र सदियों से भारत देश की पहचान रहा है। यहां पर मूल्यों व संस्कारों को सदा ही महत्व दिया जाता है। समय को साथ इंसान के व्यक्तित्व के साथ उसके विचारों मे भी परिवर्तन आया है। परंतु दान, धर्म, पुण्य कर्म तथा सदैव सबकी सहायता करना ऐसी शिक्षाएं हमारे देश में बचपन से ही हर किसी को दी जाती है। इसका स्वरूप कोरोना काल में देखने को मिला जब लॉकडाउन के समय डेली वेजेस पर गुजारा करने वाले मजदूरों, श्रमिकों की मदद के लिए सरकार के साथ-2 आम जन भी  सहयोग देने के लिए आगे बढा। ऐसी ही एक पहल दिल्ली सरकार द्वारा की गई जिसमें सरकार ने राज्य के निर्माण श्रमिकोॆ को मदद करने के लिए की। इस योजना का नाम है दिल्ली निर्माण श्रमिक पेंशन स्कीम। जिसके तहत सरकार द्वारा श्रमिक/मजदूरों को 5000 रूपये की आर्थिक सुविधा दी गई। योजना बारे अन्य जानकारी नीचे के लेख में दी गई है।

Advertisement

दिल्ली निर्माण श्रमिक पेंशन स्कीम

लॉकडाउन के चलते दिल्ली सरकार ने कंस्ट्रक्शन मजदूरों को आर्थिक सहायता भत्ता देने का एलान किया था इसे नाम दिया गया था दिल्ली निर्माण श्रमिक पेंशन स्कीम।  इसके अंतर्गत सरकार BOCWW में पंजीकृत मजदूरों को 5000 रूपयें का भत्ता प्रदान करती है। नये मजदूरों के लिए पहले रेजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है और पहले से रजिस्टर्ड को अपना रिन्यूवल करवाना होगा। केवल पंजीकृत नागरिक ही इसका लाभ ले सकते है। एक परिवार से केवल एक श्रमिक ही इस योजना का लाभ ले सकते है। आवेदनकर्ता दिल्ली का स्थायी मजदूर होना चाहिए। आवेदनकर्ता किसी ओर योजना का लाभ न ले रहा है। श्रमिक के पास अपना बैंक खाता होना अनिवार्य है क्योंकि सहायता राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जायेगी।

योजना का नाम दिल्ली निर्माण श्रमिक पेंशन स्कीम
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई दिल्ली सरकार द्वारा
लाभार्थी दिल्ली के निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों को
योजना में पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम द्वारा
मुख्य उद्देश्य काम न मिलने की परिस्थिति में श्रमिक/मजदूरों को 5000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना
योजना श्रेणी दिल्ली सरकार योजनाएं
प्रोत्साहन धनराशि 5000 रूपये
Official Website edistrict.delhi.gov.in

महत्वपूर्ण दस्तावेज –

  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बैंक का सक्रिय खाता।
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आवास प्रमाण पत्र
  • श्रमिक प्रमाण पत्र

दिल्ली निर्माण श्रमिक पेंशन स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया –

  1. इस पोर्टल edistrict.delhi.gov.in पर जाकर BOCWW के अंतर्गत रेजिस्ट्रेशन करवाएं।
  2. केवल रजिस्टर्ड श्रमिकों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। इसलिए समय पर अपना फॉर्म भरकर इसे जमा करवा दें।
  3. फॉर्म के साथ लगने वाले सभी दस्तावेज पहले से ही तैयार रखे।

 

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *