Skip to content
Advertisement

छत्तीसगढ मुख्यमंत्री मितान योजना @cgmitaan.in

अक्सर करके सरकारी काम के लिए आम नागरिक को सरकारी दफ्तरों के कई-2 बार चक्कर काटने पडते है। इसी समस्या के निवारण हेतु सरकार ने सरकार से संबंधित कार्यों की आसान पहुंच करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरूआत की है। 1 मई 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में ‘मितान योजना’ की घोषणा एक सराहनीय पहल है जिसका लाभ राज्य के हर एक वर्ग के नागरिक को मिल सकेगा। योजना के अंतर्गत सभी प्रकार के दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण पत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, Domicile certificate, etc. बिना सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे उनके घर पहुँच सकेगे। इससे न केवल आम नागरिक को बल्कि सरकारी कर्मचारियों को भी दफ्तरों में अनावश्यक भीड से छुटकारा मिलेगा। योजना की अधिक जानकारी के लिए अंत तक हमसे जुडें रहे।

छत्तीसगढ मुख्यमंत्री मितान योजना

छत्तीसगढ मुख्यमंत्री मितान योजना “घर पहुँच सरकारी सेवा” के नाम से जानी जाती है। योजना  राज्य के नागरिकों को जरूरी दस्तावेज उनके घर पर ही उपलब्ध करवाने के लक्ष्य से शुरू की गई है। योजना के लाभ, पंजीकरण, इसेक अंतर्गत मिलने वाली सेवाओं की जानकारी नीचे दी गई है। इसे भी अवश्य पढें।

Advertisement
योजना का नाम छत्तीसगढ मुख्यमंत्री मितान योजना
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई छत्तीसगढ सरकार द्वारा
लाभार्थी छत्तीसगढ राज्य के नागरिकों के लिए
योजना में पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम द्वारा
मुख्य उद्देश्य सिविल सेवाओं के लिए होम एक्सेस की सुविधा शुरू जिसके अंतर्गत  सेवाओं का संचालन सरकारी सेवा प्रणाली के तहत किया जाएगा और इसमें जाति, निवास प्रमाण पत्र और कई अन्य ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित दस्तावेजों के लिए होम डिलीवरी शामिल होगी।
मुख्य लाभ समय, ऊर्जा की बचत होगी तथा आम नागरिक अनेक परेशानियों व दफ्तरों के चक्कर काटने से बचेगा।
योजना कब लागू की गई 1 मई 2022
योजना श्रेणी छत्तीसगढ सरकार योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट

cgmitaan.in

छत्तीसगढ मुख्यमंत्री मितान योजना के लाभ –

  • समय पर सब कार्य बिना रूकावट हो सकेंगे।
  • जाति, निवास प्रमाण पत्र और कई अन्य ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित दस्तावेजों के लिए होम डिलीवरी की सुविधा मिल सकेगी।
  • बार-2 सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बचेंगे।
  • सरकारी दफ्तरों में अनावश्यक भीड से राहत मिलेगी।

योजना के तहत शामिल सेवाएं –

  1. मृत्यु प्रमाण पत्र
  2. शादी का प्रमाण पत्र
  3. जन्म प्रमाण पत्र
  4. दुकान और स्थापना पंजीकरण
  5. जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र आदि में सुधार
  6. आय प्रमाण पत्र
  7. Duplicate documents
  8. गैर-डिजिटल भूमि अभिलेखों की प्रति
  9. डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  10. जाति प्रमाण पत्र आदि

योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया –

  • अभी ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत नहीं की गई है परंतु टोल-फ्री नंबर- 14545 पर कॉल करके पंजीकरण करवाया जा सकता है।
  • कॉल के बाद, आपको एक ‘मितान’ सौंपा जाएगा, एक सहयोगी जो पूरी प्रक्रिया में आपकी मदद करेगा। मितान आवश्यक दस्तावेजों को एकत्र करने/स्कैन करने के लिए आपके स्थान का दौरा करेगा और आगे निर्धारित समय में आपके घर पर अनुरोधित दस्तावेज/प्रमाण पत्र वितरित करेगा। मितान सरकार द्वारा इस योजना के लिए तैयार किए गए व्यक्ति है। वो पूरी प्रक्रिया में आवेदक को उसके स्थान से ही मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *