Skip to content
Advertisement

Rs.1500/- Per Month- Apply Now

पंजाब करियर मार्गदर्शन पोर्टल

  • by
Advertisement

पंजाब सरकार द्वारा अपने राज्य के छात्रो को बेहतर व उज्जवल भविष्य के लिए दिशा देने के लक्ष्य से एक पोर्टल शुरू किया गया है। पोर्टल पर  रेजिस्ट्रेशन करवाकर विद्यार्थी काउंसलिंग का लाभ ले सकते है। साथ ही पाठ्यक्रमों तथा छात्रवृत्ति संबंधित जानकारी भी इस पर उपलब्ध करवाई जायेगी। इस पोर्टल का नाम है करियर मार्गदर्शन पोर्टल। आवेदक इस वेबसाइट punjabcareerportal.com पर जाकर पोर्टल से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकते है। आज हम देखते है कि देश में साक्षरता दर बढने के बाद भी बेरोजगारी की समस्या कम नहीं हो रही। इसका मुख्य कारण है छात्रों का अपनी योग्यता व रूचि अनुसार विषय का चयन न करना है। सही कोर्स व विषय न चुनने के कारण कई बार हताशा व निराशा उनके दिल में घर कर जाती है। इन्ही सब समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने का फैसला लिया गया है। पोर्टल संबंधित अन्य जानकारी के लिए अंत तक हमसे जुडे रहें।

Advertisement

पंजाब करियर मार्गदर्शन पोर्टल

पंजाब करियर मार्गदर्शन पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सही समय पर अपने लिए सही करियर का चुनाव करने में मदद करना है | अगर विद्यार्थियों को सही समय पर अपने करियर के चुनाव की सही दिशा मिल जाए तो वे अपने क्षेत्र में काफी बेहतर कर सकते हैं और अपने जीवन में अपनी उम्मीद से ज्यादा सफलता पा सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से लगभग 1 लाख छात्र घर बैठे बड़ी आसानी से ऑनलाइन करियर काउंसलिंग कोर्स तथा स्कॉलरशिप के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल पर छात्रों को विभिन्न व्यवसायों के अनुसार जरूरी योग्यता और कौशल के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही समय -2 पर जो कोर्स प्रचलन में है उसकी जानकारी भी प्रदान की जायेगी। योजना बारे अधिक जानकारी आप पोर्टल  punjabcareerportal.com से भी प्राप्त कर सकते है।

योजना का नाम पंजाब करियर मार्गदर्शन पोर्टल
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई पंजाब सरकार द्वारा
लाभार्थी पंजाब राज्य के सभी 9वीं से 12वीं कक्षा के चात्र
योजना में पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम द्वारा
मुख्य उद्देश्य छात्रो को सही करियर और विषय चुनने में मदद करना और उनके चुने विषय के साथ भविष्य में क्या -2 अवसर उनको मिल सकते है इसकी जानकारी प्रदान करना।
मुख्य लाभ बेरोजगारी की समस्या पर कुछ काबू पाया जा सकेगा, छात्र सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगे। सही करियर के चुनाव से वे हर तरह से स्वयं तथा समाज की उन्नति में सहायक सिद्ध होंगे।
योजना किसके द्वारा शुरू की गई पंजाब के शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री परगट सिंह द्वारा
योजना श्रेणी  पंजाब सरकार योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट punjabcareerportal.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *