Skip to content
Advertisement

Rs.1500/- Per Month- Apply Now

खेलो इंडिया य़ूथ गेम्स 2023

  • by
Advertisement

खेल के क्षेत्र में अच्छे खिलाडियों की पहचान करने तथा उन्हें आगे बढाने के लक्ष्य के साथ पीएम नरेंद्र मोदी जी ने 31 जनवरी 2018 को खेलो इंडिया य़ूथ गेम्स की शुरूआत की थी। इसके अंतर्गत सरकार स्कूल तथा कॉलेज स्तर पर खेलने वाले युवा खिलाडियों को आमंत्रित करती है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के माध्यम से हर साल सर्वश्रेष्ठ 1,000 बच्चों को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के स्तर पर तैयार करने के लिए 8 वर्षों के लिए ₹5 लाख रूपए की वार्षिक छात्रवृत्ति भी दी जाती है। वर्ष 2023 के लिए भी रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट nsrs.kheloindia.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा करवा सकते है। खेलो इंडिया य़ूथ गेम्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अंत तक हमसे जुडें रहे।

Advertisement

खेलो इंडिया य़ूथ गेम्स 2023

खेलो इंडिया य़ूथ गेम्स देश में खेलो तथा युवा पीढी जो खेलों में रूचि रखती है उन्हें बढावा देना है। वर्ष 2023 के लिए भोपाल, मध्यप्रदेश को चुना गया है।इसमें भाग लेने वाले उम्मीदवार को भारत का निवासी होना और उसका स्कूल या कॉलेज में एडमिशन होना अनिवार्य है। “Under 17 Category” के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष से कम होनी चाहिए। “Under 21 Category” के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु 21 वर्ष से कम होनी चाहिए।

योजना का नाम खेलो इंडिया य़ूथ गेम्स 2023
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई  केन्द्र सरकार द्वारा
लाभार्थी स्कूल या कॉलेज में पढने वाले 17 से 21 साल के खिलाडी
योजना में पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम द्वारा
मुख्य उद्देश्य खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना तथा नये टैलेंट को बढावा देना।
आयु सीमा 17 सो 21 साल
2023 में कहाँ ये खेल आयोजित किये जायेंगे भोपाल, मध्यप्रदेश
योजना श्रेणी केन्द्र सरकार योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट nsrs.kheloindia.gov.in

खेलो इंडिया य़ूथ गेम्स 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया –

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nsrs.kheloindia.gov.in पर जाइए।
  2. पहले Sign up करना होगा। इसके लिए Sign up के बटन पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर दिखाई देने वाले विकल्पों में से जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उसे चुनें।
  4. पंजीकरण फॉर्म में सभी जानकारी भरें। स्कैन की गई फोटो अपलोड करें और नियम और शर्तों को पढकर I Agree के आप्शन पर क्लिक करें।
  5. अब ‘प्रोफाइल बनाएं’ विकल्प पर क्लिक करें और पंजीकरण फॉर्म का दूसरा पेज दिखाई देगा।
  6. फिर संबंधित कॉलम में शिक्षा, दस्तावेज और बैंक खाते का विवरण भरें, “जारी रखें” पर क्लिक करें और अब स्क्रीन पर पंजीकरण फॉर्म का अंतिम पेज दिखाई देगा।
  7. अपना यूजर नेम और पासवर्ड अपने पास नोट करके रखे। आगे लॉगइन के समय पर इनकी जरूरत पडेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *