Skip to content
Advertisement

Rs.1500/- Per Month- Apply Now

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY)

  • by
Advertisement

गत 2 वर्षो में कोरोना काल में संसार के प्रत्येक देश ने एक मुश्किल समय का सामना किया है। लॉक डाउन के कारण मजदूरी या डेली वेजेस पर निर्भर रहने वाले लोगो को बहुत परेशानियों का सामना करना पडा है। हालाकि अभी स्थिति में कुछ सुधार आया है। परंतु भविष्य में ऐसी किसी परिस्थिति का सामना करने के लिए हम पहले से ही तैयार रहे इसके लिए सरकार समय-2 पर विभिन्न योजनाएं चलाती रहती है। झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY) भी इसी दिशा मेॆ सरकार द्वारा की गई एक पहल है। योजना की जानकारी विस्तार से लेने के लिए हमारे झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY) पर दिए गए आर्टिकल को जरूर पढें।

Advertisement

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक योजना

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक योजना श्रमिको को रोजगार प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा चलाई गई है। योजना (MSY) के तहत शहरी क्षेत्र मे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे नागरिकों को तथा मजदूरी या डेली वेजेस पर निर्भर रहने वाले लोगो को साल में कम से कम 100 दिन का रोजगार और रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाता है। राज्य में लगभग 5 लाख के करीब लोगो को इसका लाभ होगा। इसके अंतर्गत पंजीकृत नागरिकों  को मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के कार्ड बनाकर दिए जायेंगे जो उन्हे काम दिलाने तथा आर्थिक रूप से शस्क्त बनने में मदद करेगा।

योजना का नाम झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना (MSY)
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थी झारखंड राज्य के बेरोजगार नागरिक तथा प्रवासी मजदूर
योजना में पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम द्वारा
मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे नागरिकों को रोजगार देकर उनकी आर्थिक सहायता करना।
मुख्य लाभ बेरोजगार नागरिकों को कम से कम 100 दिन का रोजगार और रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता मिलेगा ताकि वो अपना जीवन यापन कर सकें। गरीब नागरिको को आत्मनिर्भर बनाना है।
योजना का प्रारूप 1 वर्ष में कम से कम 100 दिन का रोजगार दिया जाएगा।
योजना श्रेणी झारखंड सरकार योजनाएं
मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल msy.jharkhand.gov.in

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लाभ- 

  •  झारखंड राज्य के बेरोजगार नागरिकों को कम से कम 100 दिन का रोजगार  मिलेगा।
  • शहरी क्षेत्र मे रहने वाले मजदूरी या डेली वेजेस पर जीवन यापन करने वाले लोग आत्मनिर्भर बनेगे तथा उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • रोजगार न मिलने पर केवल पंजीकृत नागरिकों को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।
  • बेरोजगारी को कम करने में मदद मिलेगी।
  • रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया –

  1. इस लिंक msy.jharkhand.gov.in पर क्लिक करें।
  2.  “APPLICATION” टैब  पर जायें, Apply for job card पर क्लिक करें।
  3. फॉर्म भरें, documents upload करें।
  4. फॉर्म सबमिट करें तथा 15 दिन बाद आप job card डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *