Skip to content
Advertisement

Rs.1500/- Per Month- Apply Now

हरियाणा दुर्गा शक्ति ऐप

  • by
Advertisement

हरियाणा पुलिस दुर्गा शक्ति ऐप हरियाणा सरकार के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू की गई एक सुंदर पहल है। जिसके अंतर्गत सहायता पडने पर सरकार द्वारा जारी इस एप के माध्यम से उन्हें पुलिस द्वारा मदद मिल सकेगी। इसके लिए महिलाओं को इस एप को डाउनलोड कर इस पर अपना नंबर रजिस्टर करना होगा तथा एक बटन के क्लिक पर उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा उचित व तत्काल मदद मिल सकेगी। देश में महिलाओं के प्रति बढते अपराधों को देखते हुए सरकार ने ये एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दुर्गा शक्ति ऐप का इस्तेमाल करने के लिए अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर में जाकर दुर्गा शक्ति नाम के मोबाइल से ऐप आपको डाउनलोड करें। इस ऐप में अपना पंजीकरण करवाने के बाद आप अलर्ट और आपकी अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Advertisement

हरियाणा दुर्गा शक्ति ऐप

समाज में महिलाओं के प्रति बढती घटनाओं को रोकने व उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पुलिस विभाग के सहयोग से हरियाणा दुर्गा शक्ति ऐप लांच की है। हरियाणा दुर्गा शक्ति ऐप में अलर्ट बटन सुविधा उपलब्ध है जो राज्य पुलिस विभाग को आपात स्थिति में किसी भी महिला व लडकी के स्थान को ट्रैक करने में सक्षम बनाएगी। यह बहुत ही उपयोगी ऐप है जोकि हर बार किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में महिलाओं की सहायता के लिए तैयार की गई है। इस ऐप के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारा आपसे अनुरोध है कि आप हमारे लिखे गए लेख को अंत तक पढ़ें।

योजना का नाम हरियाणा दुर्गा शक्ति ऐप
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई हरियाणा सरकार द्वारा
लाभार्थी हरियाणा राज्य की ऐप पर रजिस्टर्ड महिला
योजना में पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम द्वारा
मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना तथा उन्हें जरूरत पडने पर तत्काल मदद देना।
मुख्य लाभ आपातकालीन स्थिति में महिलाओं की सहायता मिल सकेगी तथा अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी।
प्रोत्साहन धनराशि कुछ नहीं।
योजना श्रेणी हरियाणा सरकार योजनाएं
ऐप कहां से डाउनलोड करें Google play store से

हरियाणा दुर्गा शक्ति ऐप को इंस्टाल करने की विधि –

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जायें।
  • हरियाणा दुर्गा शक्ति ऐप को सर्च कर इंस्टाल के आप्शन पर क्लिक करें।
  • महिलाएं दुर्गा शक्ति ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप अपना पंजीकरण इस पर करा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर जब महिलाएं ऐप पर अलर्ट बटन दबाते हैं तो जिला पुलिस की महिला हेल्पलाइन इकाई को पीड़ित महिला या लड़की की लोकेशन और संबंधित जानकारी पता चल जाएगी। दुर्गा शक्ति आप के माध्यम से शिकायत करने के बाद संबंधित पुलिस या महिला प्रकोष्ठ के भाग स्थिति के आधार पर तुरंत कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *