Skip to content
Advertisement

Rs.1500/- Per Month- Apply Now

असम स्वनिर्भर नारी पोर्टल

  • by
Advertisement

असम सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने स्वनिर्भर नारी पोर्टल को लांच किया है जिसके माध्यम से भारतीय व स्वदेशी बुनकरों को सशक्त बनाने और हथकरघा विरासत को संरक्षण देने का भी लक्ष्य रखा गया है। स्वनिर्भर नारी पोर्टल एक वेब पोर्टल है जिसके माध्यम से सरकार सीधे स्वदेशी बुनकरों से हथकरघा वस्तुओं की खरीद करेगी। यह पोर्टल बुनकरों और खरीदारों के बीच की दूरी को खत्म कर देगा। योजना की अधिक जानकारी के लिए अंत तक पूरा आर्टिकल पढें।

Advertisement

असम स्वनिर्भर नारी पोर्टल

अक्सर करके महिलाएं घर की जिम्मेवारियां पूरी करते हुए अपनी तरफ ध्यान नहीं दे पाती और केवल घर के ही काम में व्यस्त रह जाती है। उनके लिए घर संभालना ही प्राथमिकता होती है इसलिए घर की आय बढ़ाने में वे अपना योगदान बहुत ही कम या न के बराबर ही दे पाती है।कुछ महिलाएं घर के काम जैसे बुनाई सिलाई आदि करती हैं परंतु सही व्यवस्था या जानकारी न होने पर उन्हें उनकी  मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पाता ।असम सरकार ने ऐसी महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए एक बहुत ही उपयोगी योजना शुरू की है, जिसका नाम है स्वनिर्भर नारी आत्मनिर्भर असम योजना। असम स्वनिर्भर नारी पोर्टल की घोषणा 19 जुलाई,2022  को असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा द्वारा की गई थी।  योजना के तहत तकरीबन 4 लाख परिवारों को फायदा दिलाने का फैसला लिया गया है।

योजना का नाम असम स्वनिर्भर नारी पोर्टल
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई असम सरकार द्वारा
लाभार्थी असम राज्य की पंजीकृत महिलाएं तथा बुनकर
योजना में पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम द्वारा
मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना।
मुख्य लाभ रोजगार पाने की इच्छुक महिलाओं को सरकार द्वारा काम मिलेगा जिससे वे घर के साथ-2 अपनी आय बढ़ाने में सक्षम होगी तथा उनकी दूसरों पर निर्भरता खत्म होगी।
योजना कब आरम्भ की गई 19-07-2022
योजना श्रेणी असम सरकार योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट swanirbharnaari.assam.gov.in

असम स्वनिर्भर नारी पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता –

  • स्वनिर्भर नारी असम योजना का लाभ केवल असम राज्य के मूल नागरिकों को ही मिलेगा।
  • असम के मूल निवासी जो बुनकर है , उनको ही स्वनिर्भर नारी असम योजना का लाभ लेने हेतु पात्र माना जायेंगा।

असम स्वनिर्भर नारी पोर्टल के लाभ –  

  1. महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद मिलेगी तथा महिलाएं आत्मानिर्भर बन पायेगी।
  2. महिलाएं अपने बुने हुए कपड़ों को अपने दाम पर बेच पायेगी।
  3. योजना के तहत तकरीबन 4 लाख परिवारों को फायदा मिलेगा।
  4. सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर महिलाएं अपने प्रोडक्ट को डायरेक्ट यूजर के पास पहुंचा पायेगी जिससे बीच में किसी को कमीशन नहीं देना पड़ेगा और महिलाओं को पूरा मुनाफा मिल पाएगा।
  5. योजना के अंतर्गत बनाए गए प्रोडक्ट को राज्यों के बाहर भी बेचा जाएगा और इस योजना के कारण राज्य में जो बुनकर है वह खरीदारों से डायरेक्ट कनेक्शन बना पायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *