Advertisement

हिमाचल प्रदेश पुष्प क्रांति योजना

हिमाचल राज्य में फूलों की खेती को प्रोत्साहित करने तथा उनकी पैदावार के साथ-2 गुणवत्ता को बढावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पुष्प क्रांति योजना की शुरूआत की गई है। जिसके अंतर्गत प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को भी आह्वान किया गया है और साथ ही उन्हें उचित दर पर लोन दिलाकर इसके लिए सहयोग भी दिया जायेगा। पहले से ही ये खेती कर रहे किसानों को पैदावार बढाने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। हिमाचल प्रदेश पुष्प क्रांति योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य को पूरे देश में पुष्प उत्पादन में अग्रणी स्थान दिलाना है तथा राज्य की आर्थिक उन्नति में सहयोग करना है। साथ ही सरकार इसके माध्यम से राज्य में रोजगार के नये अवसर पैदा कर बेरोजगारी की समस्या का निवारण करना चाहती है। योजना की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए लेख को अवश्य पढें।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश पुष्प क्रांति योजना

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फूलों के उपज के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के उद्देश्य से पुष्प क्रांति योजना का आरम्भ किया है। हिमाचल प्रदेश पुष्प क्रांति योजना के तहत फूलों के उत्पादन के लिए उच्च तकनीक वाले पॉलीहाउस, किसानों को प्रशिक्षण और अन्य साधन उपलब्ध कराए जायेंगे। यहां पर उत्पादित फूल सारे उत्तर भारत में भेजे जाते है, साथ ही प्रदेश के वातावरण के पुष्प उगाने के लिहाज से भी अनुकूल होने के कारण सरकार इस तरफ विशेष ध्यान दे रही है। इसमें सरकार का लक्ष्य कुशल एवं अकुशल, दोनों तरह के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढाना भी  है।

योजना का नाम हिमाचल प्रदेश पुष्प क्रांति योजना
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी  हिमाचल प्रदेश राज्य की पंजीकृत नागरिक
योजना में पंजीकरण प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम द्वारा
मुख्य उद्देश्य पुष्प उत्पादन द्वारा राज्य की आर्थिक उन्नति में सहयोग करना
मुख्य लाभ बेरोजगार युवाओं तथा फूलों की खेती कर रहे किसानों को।
प्रोत्साहन धनराशि फूलों की खेती के लिए उचित दर पर लोन
योजना श्रेणी  हिमाचल प्रदेश सरकार योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट downloadform

 

हिमाचल प्रदेश पुष्प क्रांति योजना के लाभ –

  • योजना के फलस्वरूप उच्च गुणवत्ता की पैदावार को बढाकर राज्य को देश में एक विशेष स्थान दिलाने में मदद मिलेगी।
  • किसानों को उच्च तकनीक वाले पॉलीहाउस लगाने के लिए प्रशिक्षण मिलेगा।
  • बेरोजगार युवाओं को फूलों की खेती के कार्य द्वारा रोजगार मिलेगा।
  • पॉलीहाउस के द्वारा मौसम और जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान से भी राहत मिलेगी।
  • सरकार द्वारा रोडवेज से बस यात्रा करने वाले युवाओं को 25% छूट देने की घोषणा भी की गई है।

हिमाचल प्रदेश पुष्प क्रांति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया –

हिमाचल प्रदेश पुष्प क्रांति योजना के लिए आवेदन पत्र ऑफलाइन माध्यम द्वारा स्वीकार किये जायेंगे। जिसके लिए लिंक ऊपर विवरण तालिका में दिया गया है।

Leave a Comment