Skip to content
Advertisement

Rs.1500/- Per Month- Apply Now

राजस्थान राज कौशल योजना पोर्टल

  • by

राजस्थान राज कौशल योजना मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। योजना के सफल संचालन के लिए राज कौशल योजना पोर्टल के नाम से श्रमिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज की शुरूआत की गई है। इसके तहत राज्य में मौजूदा जन शक्ति (श्रमिकों तथा मजदूरों ) की पहचान कर राज्य मे श्रमिकों तथा मजदूरों  की माँग को पूरा करना है। इच्छुक नागरिक आवेदन के लिए इस आधिकारिक वेबसाइट rajkaushal.rajasthan.gov.in पर जा सकते है। राज कौशल योजना कर्मचारियों, श्रमिकों तथा मजदूरों की डिमांड तथा सप्लाई में बैलेंस बनाने के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है। स्थानीय नागरिकों को उनके घर के नजदीक रोजगार दिलाना भी इस योजना का एक मुख्य लक्ष्य है। योजना की अधिक जानकारी के लिए हमसे जुडें रहें।

Advertisement

राजस्थान राज कौशल योजना

राजस्थान राज कौशल योजना राज्य में उपलब्ध जन शक्ति, एम्पलायर तथा प्लेसमेंट एजेंसिस का एक डेटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से लागू की गई है।  योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को उनके निवास स्थान के पास रोजगार, आवश्यक प्रशिक्षण तथा नियोक्ताओं को मजदूर प्रदान करवाए जायेंगे। Placement agencies. industries and business firms को उनकी जरूरत अनुसार स्थानीय कर्मचारी उपलब्ध करवाना, पंजीकृत कर्मचारियों, श्रमिकों तथा मजदूरों को घर के नजदीक रोजगार दिलाकर आर्थिक सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना योजना का मुख्य उद्देश्य है।

योजना का नाम राजस्थान राज कौशल योजना
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई राजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थी राजस्थान राज्य की पंजीकृत नागरिक
योजना में पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम द्वारा
मुख्य उद्देश्य Placement agencies. industries and business firms को उनकी जरूरत अनुसार स्थानीय कर्मचारी उपलब्ध करवाना, पंजीकृत कर्मचारियों, श्रमिकों तथा मजदूरों को घर के नजदीक  रोजगार दिलाकर आर्थिक सहायता प्रदान करना
मुख्य लाभ प्लेसमेंट एजेंसिस को, कर्मचारियों, श्रमिकों तथा मजदूरों को
प्रोत्साहन धनराशि as per the govt. norms/ rules
योजना श्रेणी राजस्थान सरकार योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट

rajkaushal.rajasthan.gov.in

Advertisement

राजस्थान राज कौशल योजना का उद्देश्य – 

  1. श्रम शक्ति का विशेष प्रशिक्षण दिलवाकर कौशल को बढाना।
  2. रोजगार के इच्छुक लोगों को घर के नजदीक रोजगार के अवसर की जानकारी प्रदान करना।
  3. रोजगार सेवाप्रदाता व सेवाग्राही हेतु राज कौशल योजना पोर्टल के रूप में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाना।
  4. राज्य में उपलब्ध श्रम या जन शक्ति के उत्थान के लिए योजनाओ के निर्माण में सहायता हेतु ट्रैक रिकॉर्ड व डेटाबेस तैयार करना।
  5. किसी भी आपदा के समय बेरोजगारों को रोजगार के अवसर तथा औद्योगिक श्रम की आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा आपदा प्रबंधन हेतु स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता कराना।
  6. प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि कर श्रमिकों तथा मजदूरों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना।

राजस्थान राज कौशल योजना के लिए आवेदन –

  • राज कौशल योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
  • जिस केटेगरी से आप संबंध रखते है उसके लिए पंजीकरण करवाए। जैसै जन शक्ति, एम्पलायर तथा प्लेसमेंट एजेंसिस।
  • इसके अलावा नौकरी के लिए आवेदन, रोजगार की तलाश  तथा प्रसिक्षणआदि के लिए भी सेम उसी आप्शन से आवेदन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *