Skip to content
Advertisement

Rs.1500/- Per Month- Apply Now

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना (MMUY)

  • by
Advertisement

महिलाएं समाज व परिवार के विकास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। ज्यादातर महिलाएं धन के लिए पुरूषों पर निर्भर करती है। कोरोना काल के समय की परिस्थितियों को देखते हुए महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना बहुत जरूरी है। ताकि वो अपना भी जीवन-यापन स्वयं कर सके तथा साथ ही अपने परिवार को भी सहयोग कर सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गुजरात सरकार द्वारा गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना की शुरूआत वर्ष 2021 में की गई थी। योजना के तहत सरकार राज्य की महिलाओ को जीरों प्रतिशत की दर पर ऋण (लोन) प्रदान करवाती है। लोन की अधिकतम राशि 1 लाख रूपए है। योजना महिलाओं को अपना कुछ काम व रोजगार की शुरूआत करने के लिए दिया जाता है। योजना संबंधित अन्य जानकारी के लिए लास्ट तक पूरा लेख अवश्य पढें।

Advertisement

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के अंतर्गत केवल गुजरात राज्य की महिलाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ताकि वो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सक्षम हो सकेंगी। लाभार्थियों को मिलने वाली लोन की धनराशि बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर की जाती है। अलग-अलग जिलों में तैनात सखी मंडल की महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्ही महिलाओ को ऋण दिया जायेगा जो स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलायें है। योजना के माध्यम से 0% ब्याज पर महिलाओ को लोन दिया जायेगा। ऋण के माध्यम से महिलाये अपना बिजनेस शुरू कर सकती है जिससे की स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि की जा सकती है और आमदनी में बढ़ावा होगा और बेरोजगारी को दूर किया जा सकेगा। आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।

 

योजना का नाम गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना (MMUY)
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई गुजरात सरकार द्वारा
लाभार्थी गुजरात राज्य की पंजीकृत महिलाएं
योजना में पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम द्वारा
मुख्य उद्देश्य महिलाओ को ब्याज मुक्त ऋण (लोन) प्रदान करना
मुख्य लाभ महिलाएं प्राप्त धनराशि से अपना काम कर सकेगी तथा आत्मनिर्भर व स्वाबलंबी बनेगी।
प्रोत्साहन धनराशि 0%दर के हिसाब से 1 लाख रूपए तक का लोन मिल सकेगा
योजना श्रेणी गुजरात सरकार योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट

mmuy.gujarat.gov.in

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के लिए आवेदन –

  • आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना की official website पर जाना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी ध्यान से भरें जिसमें लाभार्थी का नाम, पता, बैंक डिटेल्स, राज्य, जिला, शहर, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी को भरना होग
  • सभी प्रकार की जानकारी भरने के बाद आपको फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपका ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगा। Verificationके बाद ही योजना का लाभ पंजीकृत महिला को दिया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *