Advertisement

मुख्यमंत्री देव दर्शन यात्रा योजना (गोवा सरकार द्वारा)

भारत में तीर्थ स्थलों के दर्शन का बहुत महत्व है। ज्यादातर नागरिक धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाना चाहते है। परंतु आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण कुछ लोग इससे वंचित भी रह जाते है। साथ ही आज के व्यस्त समय में कईयो को पास तो अपने परिवार के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर ले जाने का समय भी नहीं होता। ऐसे नागरिकों को यात्रा करवाने के लिए कई राज्य की सरकारें अपने स्तर पर पहल कर अनेक योजनाएं इससे संबंधित लेकर आ रही है। पहले दिल्ली सरकार ने अपने गरीब बुजुर्ग नागरिकों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का ऐलान किया था  तो वही हिमाचल सरकार द्वारा भी राज्य के दैवी स्थानों की यात्रा के लिए फ्री बस सेवा शुरू की थी। इसी का अनुसरण करते हुए गोवा सरकार द्वारा भी मुख्यमंत्री देव दर्शन यात्रा योजना शुरू की गई है। योजना की घोषणा 7 नवंबर 2022 को की गई थी। स्वयं मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसकी घोषणा की थी। यात्रा को पूरी तरह से सरकार द्वारा ही स्पोंसर किया जायेगा। योजना के बारे में संक्षिप्त रूप में जानकारी हमारे द्वारा नीचे सांझा की गई है। इसे भी अवश्य पढें।

Advertisement

मुख्यमंत्री देव दर्शन यात्रा योजना

मुख्यमंत्री देव दर्शन यात्रा योजना की शुरूआत राज्य के 50 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाने के लक्ष्य से शुरू की गई थी। योजना के अंतर्गत पंजीकृत नागरिकों को मुख्यत तिरूपति, शिरडी और वेलनकनी के दर्शन का लाभ मिल सकेगा। ये यात्रा पूर्णता फ्री में कराई जायेगी। परंतु रेजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। साथ ही ये योजना पहले आओ पहले पाओं पर आधारित है जो पहले पंजीकरण करवायेगा वही इसके लाभ जल्दी पा सकेगा ये यात्रा बस द्वारा करवाई जायेगी जिसमें यात्रियों के साथ एक डॉक्टर, केयरटेकर और एक पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहेगा। आवेदक यात्रा से पहले ये भी सुनिश्चित कर लें कि उनका स्वास्थ्य भी ठीक हो ताकि इन्हें यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो।

योजना का नाम मुख्यमंत्री देव दर्शन यात्रा योजना
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई गोवा सरकार द्वारा
लाभार्थी गोवा राज्य के 50 वर्ष से ऊपर के नागरिक
योजना में पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम द्वारा
मुख्य उद्देश्य राज्य के 50 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को पूर्णता फ्री में तीर्थ यात्रा करवाना
मुख्य लाभ आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति, वृद्ध जनों को तीर्थ यात्रा करने का मौका मिल सकेगा।
योजना कब शुरू की गई 7 नवंबर 2022
योजना श्रेणी गोवा सरकार योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट goaonline.gov.in

मुख्यमंत्री देव दर्शन यात्रा योजना

  1. योजना के लिए आवेदन फॉर्म इस लिंक https://goaonline.gov.in/downloads/Annexures%20-%20Social%20Welfare.pdf से प्राप्त कर सकते है। Form download कर लें।
  2. फॉर्म भरकर इसे जमा करवा दे।
  3. फॉार्म के साथ जरूरी दस्तावेज भी जमा करवाना न भूलें।

Leave a Comment