Advertisement

हिमाचल प्रदेश नारी को नमन योजना 2022

प्राचीन काल से ही नारी को समाज में एक विशेष स्थान प्राप्त है। कहा भी जाता है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यते रमनते तत्र देवता अर्थात जहां नारी को  सम्मान प्राप्त होता है वहां देवता निवास करते है। इसी कहावत को सच करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक योजना लागू की है जिसके अनुसार राज्य की सभी महिलाओं को बस किरायें में 50 % की छूट प्रदान की जायेगी। इस विशेष योजना का नाम है नारी को नमन योजना। योजना की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को जरूर पढें।

Advertisement

नारी को नमन योजना 2022

नारी समाज का एक अभिन्न अंग माना जाता है इसलिए नारी का विकास भी समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। नारी को नमन योजना भी इसी दिशा में हिमाचल सरकार की एक पहल है। हिमाचल सरकार ने महिलाओं को बस द्वारा यात्रा करने में किरायें में 50 % की छूट की सुविधा प्रदान की है। हिमाचल राज्य की महिलाएं केवल अपने राज्य में यात्रा के लिए इस सुविधा का लाभ उठा सकती है। इस योजना के अंतर्गत हिमाचल राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में केवल आधा किराया वसूला जाएगा। योजना का शुभारंभ 30 जून 2022 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा किया गया। हिमाचल राज्य पथ परिवहन की पहला महिला बस ड्राइवर सीमा ठाकुर ने बस चलाकर उन्हें समारोह स्थल तक पहुंचाया।

योजना का नाम नारी को नमन योजना
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी हिमाचल राज्य की महिलाएं
मुख्य उद्देश्य महिलाओं को किरायें में 50 % की छूट देकर उनके खर्चे को कम कर
मुख्य लाभ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी, महिलाओं के खर्च में सीधे -2 कटौती होगी।
योजना श्रेणी हिमाचल सरकार योजनाएं
योजना कब आरम्भ की गई 30 जून 2022
करीबन कितनी मिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। सवा लाख महिलाओं को

 

योजना के लाभ एवं विशेषताएं-

हिमाचल प्रदेश में परिवहन साधन के रूप में ज्यादातर बसों का ही उपयोग ज्यादा होता है। हिमाचल की एक अलग भौगोलिक संरचना के कारण वहां रेल या हवाई यातायात की सुविधा इतनी उपलब्ध नहीं है। हिमाचल प्रदेश में करीबन सवा लाख महिलाएं रोज बस से यात्रा करती है। ऐसे में किरायें में छूट महिलाओं के लिए एक न केवल एक बहुत बडा तोहफा है बल्कि उनके खर्चे में कटौती में भी मदद करेगा।

  • महिलाओं की बचत में बढोतरी होगी।
  • किरायें की बचत राशि को वो कही ओर यूज कर सकती है।
  • महिलाओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

नोट – ऐसी ही और महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी के लिए हमसे जुडें रहे।

Leave a Comment