Skip to content
Advertisement

हिमाचल प्रदेश देव भूमि दर्शन योजना

Advertisement

हिमाचल प्रदेश राज्य जिसे देव भूमि के नाम से जाना जाता है वह न केवल अपने धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है बल्कि इस स्थान पर रहने वाले लोगो के प्रति अपनी ऊंच व श्रेष्ठ भावनाओं के लिए भी प्रसिद्ध है। इसी श्रृंखला में आज हम बात करेंगे  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई एक अनोखी योजना के बारे में। ये योजना है हिमाचल प्रदेश देव भूमि दर्शन योजना। यह योजना प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को राज्य के प्रसिद्ध स्थलों एवं मंदिरों के भ्रमण के लिए बस किरायें में छूट प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत अब तक अनेकों वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थलों के दर्शन की इच्छा को पूर्ण करने में मदद की है। आईयें इस योजना के बारे में विस्तार से जानते है।

हिमाचल प्रदेश देव भूमि दर्शन योजना :

हिमाचल प्रदेश देव भूमि दर्शन योजना इस योजना के नाम से ही स्पष्ट होता है कि ये हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध स्थलों एवं मंदिरों के भ्रमण के लिए मदद प्रदान करती है। इस स्कीम के तहत 70 से 80 वर्ष वाले बुजुर्गो को यात्रा के लिए बस किरायें में को 50% की छूट, तथा 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र वालो के लिए बस किरायें में 100% छूट दी जाती है। योजना का लाभ सिर्फ हिमाचल प्रदेश निवासियों को ही मिलता है। योजना को सुचारू रूप से लागू करने के लिए जिला स्तर पर कमेटिया बनाई गई है जो इसे कार्यरूप देने की अन्य औपचारिकताएं पूरी करती है।

Advertisement
योजना का नाम हिमाचल प्रदेश देव भूमि दर्शन योजना
योजना किनके द्वारा आरम्भ की गई हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी हिमाचल प्रदेश राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए
योजना के लिए उम्र सीमा 70 वर्ष या उससे अधिक
मुख्य उद्देश्य यात्रा के लिए बस किरायें में छूट देकर वरिष्ठ नागरिकों को प्रसिद्ध स्थलों एवं मंदिरों का भ्रमण में सहयोग देना
मुख्य लाभ यात्रा के लिए बस किरायें में छूट
 किराये में छूट दर 70 से 80 वर्ष वालो को 50% की छूट, 80 वर्ष या उससे अधिक के लिए 100% छूट
योजना श्रेणी हिमाचल प्रदेश सरकार योजनाएं
कब शुरू की गई करीबन 4 साल पहले

हिमाचल प्रदेश देव भूमि दर्शन योजना की विशेषताएं तथा योग्यताएं :

  1. योजना का लाभ केवल हिमाचली मूल के वृद्धजन ही उठा सकेंगे।
  2. यात्रा की सुविधा 3 वर्ष में सिर्फ एक बार मिलेगी।
  3. यात्रा अवधि एक सप्ताह की होगी।
  4. जो वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ लेना चाहता है उसकी आय एक लाख से कम होनी चाहिए। एक लाख से अधिक आय वाले बुजुर्ग व्यक्ति इस योजना के लिए पात्र नहीं है
  5. 70 से 80 वर्ष वाले वृद्धजनो को यात्रा के लिए बस किरायें में को 50% की छूट प्रदान करती है।
  6. 80 वर्ष से ऊपर वाले वरिष्ठ नागरिको को बस किराये में 100% छूट अर्थात मुफत बस यात्रा प्रदान की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *